फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मची अफरा-तफरी; समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

Tue, 28 Jul 2026 05:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भड़की, जिसके बाद तत्काल सुरक्षा के साथ मरीजों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भड़की, जिसके बाद तत्काल सुरक्षा के साथ मरीजों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन


आग लगने के बाद इमरजेंसी वार्ड धुएं से भर गया था। ऐसे में ब्लोअर की मदद से वार्ड के भीतर जमा धुएं को बाहर निकाला गया, ताकि हालात सामान्य किए जा सकें। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी मरीज, डॉक्टर या अस्पताल कर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाने में जुट गई। वहीं मोदहापारा थाना पुलिस भी मौके पर अस्पताल पहुंची।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जैसे एसी या मॉनिटर में तकनीकी खराबी और ब्लास्ट को माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें