फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोरियों की फाइट देख छोरे घबरा जाएं: सरेआम लड़कियों के ग्रुप में चले लात-घूसे, खूब नोंचे एक दूसरे के बाल; Video

Tue, 29 Aug 2023 04:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया

सार

सोशल मीडिया पर लड़कियों के बीच सरेआम मारपीट की घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कोरिया में लड़कियों के ग्रुप में हाथापाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के बीच बाजार में सरेआम लड़कियों के ग्रुप में जमकर मारपीट हुई। आपसी विवाद को लेकर वे एक दूसरे से भिड़ गईं। जिससे कुछ देर के लिए बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

बीच बाजार में मारपीट होते देख आस पास के लोगो ने विवाद को शांत करवाया। वहीं कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया जो कि सोसल मीडिया में वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर लड़कियों के बीच सरेआम मारपीट की घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पैलेस रोड स्थित बाजार पारा में हुई इस घटना के वीडियो में स्थानीय खालपारा निवासी कुछ लड़कियां एक-दूसरे को अपशब्द कहते हुए बीच सड़क में मारपीट करती हुई नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

वीडियो में दिख रहा है कि वे एक-दूसरे को अपशब्द कहती हुई मारपीट कर रही हैं। उनके बीच हाथापाई हो रही है। घटना सोमवार शाम चार बजे की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद भी सिटी कोतवाली बैकंठपर घटना से अंजान हैं। सिटी कोतवाली पुलिस का कहना है कि अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी घटना की शिकायत पुलिस थाने में नहीं की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें