फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर

Tue, 16 Apr 2013 09:36 PM IST
रायपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मार गिराए गए और कई अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


मुठभेड़ स्थल से 11 ऑटोमैटिक गन भी बरामद की गई हैं।

बस्तर रेंज के आईजी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि आंध्र प्रदेश के ग्रे हाउंड्स और प्रदेश पुलिस ने संयुक्त रूप से मंगलवार सुबह जगरगुंडा के पौर्ती गांव के जंगल में नक्सलियों की तलाशी अभियान चलाया था।

सुरक्षा बलों के जंगल में पहुंचने पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में नौ नक्सली मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

हालांकि दिल्ली में सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में 10 नक्सली मार गिराए गए। आईजी गुप्ता ने बताया कि नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ स्थल से 11 ऑटोमैटिक गन भी मिली हैं। जंगल में सुरक्षा बलों का अभियान अभी चल रहा है।

ग्रे हाउंड्स, सीआरपीएफ और प्रदेश पुलिस के संयुक्त टीम ने दो इंसास राइफल, दो .303 की गन, 4 सेल्फ लोडिंग राइफल, दो पिस्टल, एक स्वदेश निर्मित पिस्टल तथा कुछ अन्य हथियार भी बरामद किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें