छत्तीसगढ़ शासन ने प्रोबेशन पीरियड पर चल रहे 7 IAS अफसरों को पोस्टिंग दे दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से उनकी नई तैनाती को लेकर सोमवार शाम आदेश जारी कर दिए। इनमे अभी तक रायपुर में सहायक कलेक्टर रहे अभिषेक कुमार को नए जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के मनेंद्रगढ़ में SDM पदस्थ किया गया है।