फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात: अधेड़ ने युवती से किया दुष्कर्म, गांववालों को देखते ही मौके से भाग खड़ा हुआ, आखिरकार गिरफ्तार

Sat, 30 Apr 2022 06:39 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि बुधवार को सीताराम वर्मा जो बरबसपुर का निवासी है, वह युवती के घर आया और युवती को किसी बहाने से नाले की तरफ ले गया। वहीं उसने गलत काम को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बाप की उम्र के एक शख्स ने 23 साल की युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की उम्र 55 साल बताई जा रही है। मामला धुमका थाना क्षेत्र का है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बहाने से ले गया नाले की तरफ
पुलिस ने जानकारी दी कि शख्स किसी बहाने से युवती को गांव के बाहर बने नाले की तरफ ले गया, यहां इलाका सुनसान होता है और यहीं पर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। लड़की की शिकायत करने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि बुधवार को सीताराम वर्मा जो बरबसपुर का निवासी है। वह युवती के घर आया और युवती को किसी बहाने से नाले की तरफ ले गया। वहीं उसने गलत काम को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


गांववालों को देख भागा आरोपी
गांववालों के अनुसार, मामले की जानकारी तब हुई जब कुछ लोग नाले के पास से गुजर रहे थे। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। बाद में युवती ने पूरे मामले का जानकारी ग्रामीणों को दी और परिजनों को दी थी।

आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत कीष शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि युवती घर पर ही रहती थी। जबकि आरोपी खेती किसानी का काम करता था। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें