फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Corona update: छत्तीसगढ़ में सुस्त हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 41 नए मरीज मिले, एक की मौत

Thu, 18 May 2023 02:35 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़े में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले कई दिनों से कोरोना के कम मरीज आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 41 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं 2533 सैम्पलों की जांच की गई है। इस दौरान औसत पॉजिटिविटी दर 1।62 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़े में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले कई दिनों से कोरोना के कम मरीज आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 41 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं 2533 सैम्पलों की जांच की गई है। इस दौरान औसत पॉजिटिविटी दर 1।62 प्रतिशत रही।

विज्ञापन

आज सबसे ज्यादा 12 नए मामले राजधानी रायपुर से सामने आए हैं। इसके अलावा रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेशभर से 69 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज/रिकवर हुए हैं। आज नए मरीज मिलने के बाद प्रदेश में सक्रीय कोरोना संक्रमितों की तादाद घटकर 309 रह गई है।

यहां देखें जिलेवार आंकड़े
कबीरधाम से 1, बलरामपुर से 1, सरगुजा से 1, सुकमा से 1, सूरजपुर से 2, महासमुंद से 2, राजनांदगांव से 2, कांकेर से 2, बलौदाबाजार से 3, दंतेवाड़ा से 4, बालोद से 5, दुर्ग से 5, रायपुर से 12 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें