फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakti: पुलिस ने सुबह 50 लाख की चोरी का खुलासा किया, रात को व्यवसायी के मकान से चोर ले गए 35 लाख का माल

Tue, 17 Jan 2023 08:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती

सार

एसपी गायत्री सिंह ने बताया की सीसीटीवी में तीन युवक मकान के अंदर जाते हुए दिखाई दिए हैं। इसके आधार पर उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घरों और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी भी चेक कर रहे हैं। डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन
चोरी की सूचना पर पहुंचा डॉग स्क्वॉड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सक्ती में चोरों ने फिर एक व्यवसायी के मकान में हाथ साफ कर दिया। इस बार चोरों ने एक सेट्रिंग व्यवसायी के मकान को निशाना बनाया है। घर में घुसे चोर करीब 35 लाख रुपये का सामान ले गए। खास बात यह है कि वारदात के ठीक पहले दोपहर में पुलिस ने पार्षद के मकान में हुई 50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा किया था। ऐसे में पुलिस की गश्त और अफसरों के निर्देशों पर सवाल खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, सक्ती नगर के सेट्रिंग व्यवसायी दिनेश अग्रवाल का पूरा परिवार 15 जनवरी को उपचार के लिए रायपुर गया हुआ था। दिनेश अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उनका पुराना एक और मकाल है। जहां से वे दुकान का संचालन भी करते हैं। नए घर में उनकी मां ताला लगाकर पुराने घर चली गई और रात में वहीं रुक गई थीं। अगले दिन सोमवार सुबह जब पूजा करने के लिए नए घर पहुंची तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यह देखकर उन्होंने फोन से परिजनों और पुलिस को सूचना दी। चोर घर की अलमारी से सोने-चांदी के गहने और नकदी सहित 35 लाख रुपये का सामान ले गए थे। एसपी गायत्री सिंह ने बताया की सीसीटीवी में तीन युवक मकान के अंदर जाते हुए दिखाई दिए हैं। इसके आधार पर उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घरों और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी भी चेक कर रहे हैं। डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें