फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में 35 जवान कोरोना पॉजिटिव, अलग-अलग जिलों से आए थे लोग

Fri, 16 Jul 2021 11:54 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस फिर से कहर बनकर टूटा है। राजनांदगांव स्थित पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में 35 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस घटना के बाद एकेडमी समेत पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से तेज होने लगे हैं। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। राजनांदगांव स्थित छत्तीसगढ़ पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी  में प्रशिक्षण ले रहे 35 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद एकेडमी में हड़कंप मच गया। संक्रमित जवान अलग-अलग जिलों से ट्रेनिंग के लिए पहुंचे हैं। वहीं, एहतियात के तौर पर कलेक्टर ने पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। यहां 650 जवान और ट्रेनिंग ले रहे हैं, जिन पर संक्रमण का खतरा है।
विज्ञापन


ट्रेनिंग एकेडमी प्रबंधक ने कोरोना नियम पालने का दावा किया
वहीं, ट्रेनिंग एकेडमी प्रबंधक की तरफ से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का दावा किया जा रहा है। प्रबंधक के मुताबिक, अलग-अलग केंद्रों से पहुंचे इन जवानों की रेगुलर कोविड जांच की गई थी। जांच के दौरान जवान कोविड संक्रमित मिले हैं। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही केंद्र में रह रहे दूसरे जवान भी विशेष रूप से एहतियात बरत रहे हैं। साथ ही सख्ती के साथ कोविड नियमों के पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें