फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के 2.67 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा कोविड-19 का टीका

Tue, 12 Jan 2021 04:14 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, रायपुर
विज्ञापन
Corona Vaccine - फोटो : pixabay
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के टीकाकरण की तैयारी की जा रही है। राज्य में पहले चरण में 2.67 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 99 टीकाकरण केंद्र चिन्हित किए गए हैं।

विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि राज्य में कोविड-19 के टीकाकरण के लिए तैयारी की जा रही है। सिंहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई बैठक की जानकारी दी। वह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ बैठक में शामिल हुए। बैठक में कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर विचार विमर्श किया गया।

मंत्री सिंहदेव ने संवाददाताओं को बताया कि इस महीने की 16 तारीख से टीकाकरण अभियान शुरू होगा। उम्मीद है कि 13 तारीख से पहले टीका छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगा। जिससे उसे राज्य के अलग अलग जगहों पर टीकाकरण केंद्रों में पहुंचाने में आसानी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले चरण में राज्य में 2,67,399 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 99 टीकाकरण केंद्रों की पहचान की गई है। हांलाकि राज्य में कुल 1349 टीकाकरण केंद्र हैं जिनका टीके की उपलब्धता के अनुसार इस्तेमाल किया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि उम्मीद है कि एक दिन में एक केंद्र में एक सौ स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।

जब उनसे राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान को लेकर आने वाली समस्याओं को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पास पोलियो ड्राप और मलेरिया की दवाई अंदरूनी क्षेत्रों में पहुंचाने का अनुभव है। कई जगहों पर बड़े वाहनों, मोटर सायकल, नाव और अन्य माध्यमों से पहुंचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें