फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: अवैध रूप से भंडारित एवं परिवहन किये जा रहे 199 बोरी अवैध धान जब्त, अवैध परिवहन और संग्रहण पर कड़ी नजर

Thu, 18 Jan 2024 07:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर जिले में बिचौलिये द्वारा भंडारित किये गये 127 बोरी अवैध धान तथा पड़ोसी राज्य झारखंड की ओर से 407 मिनी ट्रक के माध्यम से 72 बोरी अवैध धान के परिवहन को पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जब्त किया है।
 
विज्ञापन
अवैध धान परिवहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही हो रही है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत खजुरियाडीह में बिचौलिये द्वारा भंडारित किये गये 127 बोरी अवैध धान तथा पड़ोसी राज्य झारखंड की ओर से 407 मिनी ट्रक के माध्यम से 72 बोरी अवैध धान के परिवहन को पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जब्ती की कार्यवाही कर संबंधित थाने के सुपूर्द किया गया है।

विज्ञापन


चांदो तहसील से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य बिचौलिया खजुरियाडीह निवासी अभिषेक जायसवाल द्वारा खलिहान में भंडारित किये गये कुल 127 बोरी अवैध धान की सूचना मिलने पर तहसीलदार एवं समिति प्रबंधक द्वारा मौके पर पहुंचकर जब्ती की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार बिचौलिया अभिषेक जायसवाल के द्वारा ही अपनी अगुवाई में रात 10 बजे ग्राम बरगढ़ (झारखंड) की ओर से 407 मिनी ट्रक वाहन क्रमांक जेएच 03 एफ 8489 से 72 बोरी अवैध धान परिवहन कराया जा रहा था, जिसकी सूचना प्राप्त होने पर चांदो-बलरामपुर मुख्यमार्ग के करचा मोड़ पर तहसीलदार एवं थाना प्रभारी चांदो की टीम द्वारा जांच करते हुए वाहन चालक से संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर जब्ती की कार्यवाही कर वाहन सहित उक्त धान को चांदो थाना को सुपूर्द किया गया।

कलेक्टर एक्का ने जिले में अवैध धान की आवक को रोकने के लिए टीम गठित कर कोचियों एवं बिचौलियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि तथा अनियमितता होने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसमें शिकायतकर्ता की जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें