फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: बलरामपुर में सैकड़ों साल पुराने राम मंदिर का हो जीर्णोद्धार, 22 जनवरी को होगा भव्य आयोजन

Thu, 18 Jan 2024 07:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले सैकड़ों साल पुराने प्राचीन राम मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। सैकड़ों साल पुराने मंदिर के जीर्णोद्धार एवं अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे क्षेत्र में धर्म प्रेमी लोगों में उत्साह चरम पर है।
विज्ञापन
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के चांदो कन्दरी में स्थित सैकड़ों साल पुराने प्राचीन राम मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य अयोध्या में रामलाल प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व जोर-शोर से चल रहा है। 22 जनवरी को यहां हवन, पूजन विशाल भंडारा और अखंड संकीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। गांव के सैकड़ों साल पुराने मंदिर के जीर्णोद्धार एवं अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे क्षेत्र में धर्म प्रेमी लोगों में उत्साह चरम पर है।

विज्ञापन


राम मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य सीए एचएस जायसवाल, ठेकेदार योगेश जायसवाल विकास गुप्ता, भाजपा नेता मनोज गुप्ता, हरकेश गुप्ता प्रमोद चौधरी, शिव शंकर साहनी सहित अन्य लोगों के सहयोग से किया जा रहा है। राम मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष चतुर्गुण सोनवानी एवं सचिव महेंद्र प्रसाद जायसवाल ने बताया कि प्राचीन राम मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य जन सहयोग से कराया जा रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन भी यहां पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। 

मंदिर के पुजारी गणेश शुक्ला ने बताया कि मंदिर सैकड़ो वर्ष पुराना है, जो व्यक्ति मंदिर के निर्माण में सम्मिलित था। उसकी आज सातवीं पीढ़ी है। उन्होंने बताया कि सैकड़ो वर्ष पहले एक राजा के द्वारा इसका निर्माण कराया गया था। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। वहीं, यहां भी व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ करने के लिए आज वृहद बैठक आयोजित की गई। इसमें सीए एएस जायसवाल, ठेकेदार योगेश जायसवाल, भाजपा नेता मनोज गुप्ता, हरकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं मंदिर समिति के लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें