फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: पहाड़ी पर जमी थी जुए की महफिल, पहुंच गई पुलिस; ट्रैक्टर में भरकर लाई बाइक, 15 गिरफ्तार

Mon, 17 Oct 2022 03:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

पुलिस देर रात तक पहाड़ी पर सर्चिंग ऑपरेशन चलाती रही। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर बहुत से जुआरी भाग निकले। पुलिस जुए का संचालन करने वालों का पता लगा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि 50 लाख का जुआ पकड़े जाने की चर्चा थी, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
कोरबा में जुआरियों से जब्त की गई बाइकें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस ने रविवार देर रात एक पहाड़ी पर छापा मारा। जुए की सूचना पर पहुंची पुलिस को वहां इतनी बाइक मिली कि उन्हें ट्रैक्टर में भरकर लाना पड़ा। इसके चलते थाने में बाइकों का ढेर लग गया। इसके अलावा चार कारें भी जब्त की गई हैं। मौके से पुलिस ने 15 जुआरियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से तीन लाख रुपए से ज्यादा कैश बरामद किया है। मामला पाली थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चैतुरगढ़-जेमरा के जंगल के पहाड़ पर देर रात पुलिस को जुए की फड़ लगी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद आईपीएस उदय किरण के नेतृत्व में वहां पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने दौड़ाकर 15 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 20 बाइक भी बरामद हुई हैं। उन्हें ट्रैक्टर पर लादकर थाने भिजवाया गया। 

बताया जा रहा है कि स्थानीय कुछ लोग वहां जुए की फड़ का संचालन कर रहे थे। इसमें खेलने के लिए कुछ नामचीन लोगों के साथ ही स्थानीय युवा भी शामिल हुए थे। ये सभी लोग पकड़े गए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इनके नामों का खुलासा नहीं किया है। सूत्र बताते हैं कि चैतुरगढ़-जेमराके जंगल में फड़ काफी लंबे समय से चलाया जा रहा था। इसमें न सिर्फ पाली बल्कि आसपास के क्षेत्र और पड़ोसी जिले से भी लोग जुआ खेलने पहुंचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें