फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: बीजापुर में 14225 मतदाता कल करेंगे अध्यक्ष और पार्षदों के भाग्य का फैसला, सुबह आठ बजे से होगी वोट

Mon, 10 Feb 2025 04:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होगी। बीजापुर के 14225 मतदाता पालिका अध्यक्ष व पार्षदों के भाग्य का फैसला करेंगे। 
 
विज्ञापन
सुनीता हेमला और गीता सोम पुजारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले में मंगलवार को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव का शोर रविवार से थम गया है। बीजापुर के 14225 मतदाता पालिका अध्यक्ष व पार्षदों के भाग्य का फैसला करेंगे। बीजापुर नगर पालिका के अंतर्गत कुल 15 वार्ड आते हैं। इन 15 वार्डों में कुल मतदाताओं की संख्या 14225 है, जिसमें 6976 पुरुष व 7231 महिला मतदाता शामिल हैं। 

विज्ञापन


15 वार्डो में पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने वाले में कुल 38 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इनमें भाजपा कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भी शामिल हैं। नगर पालिका बीजापुर के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा व कांग्रेस में सीधी टक्कर है। भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए गीता सोम पुजारी को अध्यक्ष पद के लिए उतारा गया है। 

गीता पुजारी पूर्व पालिका अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता सुखलाल पुजारी की बहू हैं। वहीं, कांग्रेस से सुनीता हेमला को अध्यक्ष के लिए उतारा है। सुनीता पूर्व पार्षद जितेंद्र हेमला की पत्नी है। नगर सरकार पर काबिज होने दोनों ही दलों के प्रत्याशियों सहित नेता खासी मेहनत कर रहे हैं। रविवार को चुनाव का शोर थमने के बाद नेताओं ने चुनावी गणित लगाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें