फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: 14 IAS ऑफिसर का तबादला; जितेंद्र शुक्ला को पर्यटन विभाग का जिम्मा, 2 जिलों के कलेक्टर बदले

Sat, 29 Jul 2023 11:52 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में लगातार अधिकारियों का ट्रांसफर किया जा रहा है। इस क्रम में आज 14 आईएएस ऑफिसर का ट्रांसफर किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दो जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।
विज्ञापन
महानदी भवन, नवा रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में लगातार अधिकारियों का ट्रांसफर किया जा रहा है। इस क्रम में आज 14 आईएएस ऑफिसर का ट्रांसफर किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दो जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


सौरभ कुमार को कोरबा का कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा को बिलासपुर का कलेक्टर बनाया गया है। जितेंद्र कुमार शुक्ला को पर्यटन विभाग का एमडी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें खाद्द एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। दो नगर निगम के आयुक्त भी बदले गए हैं। प्रतिष्ठा ममगाई को कोरबा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है, तो अभिषेक कुमार को अंबिकापुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन










प्रभाकर को कोरबा नगर निगम के कमिश्रर से हटाया
दूसरी ओर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी का भी ट्रांसफर किया गया है। प्रभाकर पांडे को कोरबा नगर निगम के कमिश्रर पद से हटाकर मुंगेली जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। 





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें