फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: मंदिर से लौट रही 13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों ने दिया हैवानियत को अंजाम, सभी गिरफ्तार

Fri, 21 Jan 2022 08:19 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में मंदिर से लौट रही एक बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले चारों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से 13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी सामने आई है। घटना जिले के तोरवा थाना क्षेत्र की गुरुवार शाम की है जब बच्ची साई मंदिर से प्रसाद लेकर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और सूनसान स्थान पर ले गए। जहां उन्होंने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़िता घरों में काम करती है। वह पांचवीं तक पढ़ी है लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते पढ़ाई छोड़ चुकी है। गुरुवार की शाम को वह अपने घरवालों को बताकर साई मंदिर गई थी। यहां पूजा करने के बाद जब वह घर लौट रही थी तभी चार युवकों ने उसे रोक लिया और उसे पकड़कर जबरन खेत की ओर सूनसान जगह ले गए।

यहां हैवानियत को अंजाम देने के बाद चारों युवक भाग गए। उधर, बच्ची के काफी देर तक वापस न आने से उसके घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 9.30 बजे उन्होंने बच्ची को आते देखा। बच्ची ने उन्हें पूरी बात बताई जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन


बच्ची चारों युवकों को पहचानती थी। ऐसे में पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में कोई खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज यादव (20), महेश पासी (19), सूरज सूर्यवंशी (21) और दीपक निषाद (27) के रूप में हुई है। चारों आरोपी तोरवा थाना क्षेत्र के महमंद के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें