फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा में बड़ा हादसा: प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस ब्लास्ट, 13 मजदूर झुलसे; चार की हालत गंभीर

Sat, 12 Apr 2025 09:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित की गई है, जो घटना की तह तक जाएगी।
विज्ञापन
प्रकाश इंडस्ट्रीज में ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर-चांपा जिले के प्रकाश इंडस्ट्रीज में शनिवार को दूसरी पाली के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। प्लांट में 15 टन क्षमता वाले पुराने फर्नेस में ब्लास्ट होने से वहां काम कर रहे 13 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में फर्नेस से निकला लावा मजदूरों के संपर्क में आया, जिससे चार मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी तुरंत प्लांट पहुंचे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर और रायपुर के नारायणा अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित की गई है, जो घटना की तह तक जाएगी।

घायल मजदूरों में सुरेश कुमार चंद्रा, अनूप चतुर्वेदी, दूज राम चंद्रा, प्रसन्नजीत राय, नीरज सिंह, उदय शंकर ओझा, बृज किशोर यादव, रमेश सूर्यवंशी, शंकर यादव, राजेंद्र कुमार, शिव कुमार केवट, सरकार सिंह और राजेश प्रजापति शामिल हैं। इनमें से अधिकांश मजदूर अन्य राज्यों के हैं। जिला प्रशासन और पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थिति पर नजर रखे हुए है। हादसे की जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें