फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: वीडियो कॉल के बाद युवती ने लगाई फांसी, घटना के कुछ देर पहले ही छोड़ने आया था बालक; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 12 Apr 2025 09:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने एक बालक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवती ने उससे वीडियो कॉल की थी। 
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र में राधिका साहू (19) ने अपने घर में पाइप के एंगल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और मौके से एक मोबाइल बरामद किया। जांच में खुलासा हुआ कि राधिका ने आत्महत्या से पहले वीडियो कॉल पर बिलासपुर निवासी एक विधि से संघर्षरत बालक से बात की थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, राधिका पढ़ाई छोड़ने के बाद बिलासपुर के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। घटना से पहले बालक बाइक से उसे कोरबा छोड़ने आया था। इसके बाद राधिका बार-बार उससे संपर्क करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन बालक ने फोन बंद कर दिया और उसे ब्लॉक कर दिया। साइबर सेल की जांच में पता चला कि दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ था। बालक ने राधिका पर मानसिक दबाव बनाया और आपत्तिजनक भाषा का उपयोग कर उसे आत्महत्या के लिए उकसाया।

परिजनों की शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर सीएसईबी चौकी पुलिस ने धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना कृत्य स्वीकार किया। विधिसम्मत कार्रवाई के बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड, कोरबा के समक्ष प्रस्तुत किया गया और बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन


कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किशोरों के मोबाइल और इंटरनेट उपयोग पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कदम उठाए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें