पंचकूला। दिल्ली पब्लिक स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड में विंटर रेड बॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें जीरकपुर एलीट क्रिकेट क्लब व पीएमके के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें जीरकपुर एलीट क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीएलके को 97 रनों से हराकर जीत दर्ज की। मैच में रोमांच और बेहतरीन व्यक्तिगत प्रदर्शन देखने को मिला।
टॉस जीतकर जीरकपुर एलीट क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मैच में गौरव, अमृत और सुमित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60-60 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेली। तीनों बल्लेबाजों ने अच्छे रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दूसरी ओर पीएमके कि तरफ से पीयूष महाजन ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए, लेकिन अन्य गेंदबाज रन गति पर नियंत्रण नहीं रख सके।
248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएमके की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कपूर ठाकुर ने 47 रनों की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का अपेक्षित साथ नहीं मिला। पूरी टीम 150 रनों पर ऑल आउट हो गई।
जीरकपुर एलीट क्रिकेट क्लब की ओर से एसके ने अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। इस शानदार प्रदर्शन के लिए एसके को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।