फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर की हार्ट पेशेंट बच्ची इलाज के लिए जा रही थी एम्स, हादसे की शिकार

Wed, 18 May 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एक्सीडेंट में घायल बच्ची - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जीरकपुर बस हादसे में घायल छह लोगों को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। इसमें नौ महीने की एक बच्ची रिदा जान भी शामिल है। बच्ची के पैर और सिर में चोटें आई हैं। पीजीआई के डाक्टरों ने बताया कि बच्ची हार्ट की पेशेंट है। उसके दिल में छेद है, इसलिए उसकी हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन


बच्ची के पिता मोहम्मद अल्ताफ ने बताया कि वह अपने चार सदस्यों के साथ उत्तर कश्मीर से दिल्ली (एम्स) के लिए रवाना हुआ था। बस में उसके साथ उसकी पत्नी, सास, नौ महीने की बच्ची रिदाजान और एक अन्य सदस्य शामिल थे। 20 मई को उसके हार्ट का आपरेशन होना था। एम्स के डाक्टरों के बुलावे पर ही दिल्ली जा रहे थे।

उनके मुताबिक सोमवार रात करीब चार बजे के आसपास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी और बस पलट गई। बस में 100 से ज्यादा लोग थे। बस पलटते ही चीख पुकार शुरू हो गई। उसके परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। रिदा की मां भी घायल हुई हैं, जबकि उसकी सास की हालत काफी गंभीर है।
विज्ञापन


एक्सीडेंट के दौरान उनकी सास मिसरा बस से बाहर गिर गई थीं, इसलिए उन्हें चोटें ज्यादा लगी हैं। रिदाजान के अलावा पीजीआई में पांच और पेशेंट एडमिट हैं। इनमें बारामूला की मिसरा (47), अमित (दिल्ली), दिल्ली की सरोज देवी (54), अर्चना (24), दीपक (15) शामिल हैं। सरोज देवी की एक हाथ में काफी चोटे आई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

बचाने के लिए आए कुछ युवक सामान भी चुराकर ले गए

जीरकपुर में सड़क हादसा
सामान चोरी का लगाया आरोप
हादसे में दिल्ली के रावल नगर निवासी दीपक की ताई रेनू ने बताया कि बस में वे भी सवार थे। जब हादसा हुआ तो अफरा-तफरी मच गई। लोग बाहर निकलने लगे तो कुछ युवक बचाने के लिए आए, लेकिन उनमें कुछ लोग सामान भी चुराकर ले गए।

इसमें दो मोबाइल और कुछ रुपये थे। मोबाइल नहीं होने पर वे अपने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी भी नहीं दे पाए। पीजीआई से उन्होंने किसी मरीज के परिजन का मोबाइल लिया और परिजनों को घटना के बारे में सूचना दी।

लेह लद्दाख के दो लोग जीएमसीएच 32 में एडमिट
हादसे में घायल तीन लोग जीएमसीएच 32 में भी एडमिट हैं। इनमें लेह-लद्दाख की दो छात्राएं भी शामिल हैं। वे दिल्ली में एडमिशन के लिए जा रही थी। इनमें एक साल 16 साल की और दूसरी 20 साल की। उनके पैर और सिर में चोटे आई हैं। इसके अलावा एक आठ साल का लक्ष्य भी एडमिट है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें