फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी के युवराज ने जीता फीडर टूर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी के स्टार गोल्फर युवराज सिंह संधू पीजीटीआई फीडर टूर गोल्फ ट्राफी जीतने में कामयाब रहे। युवराज सिंह की फीडर टूर में यह दूसरी जीत है। टूर्नामेंट का आयोजन नोएडा के जेपी ग्रीन गोल्फ क्लब में किया गया। इसमें फाइनल राउंड में युवराज सिंह संधू ने कांटे की टक्कर में दिल्ली के वासिम खान को पछाड़ते हुए जीत हासिल की। युवराज ने ट्राफी और एक लाख रुपये इनामी राशि जीती। टूर का आखिरी टूर्नामेंट अभी खेला जाना है। इसमें बेहतर प्रदर्शन कर युवराज पीजीटीआई फीडर टूर की मेरिट लिस्ट में अच्छी पोजिशन पर पहुंच सकते हैं। युवराज ने तीन दिवसीय फीडर टूर में वीरवार को 62,63,60 के साथ कुल 185 अंक पर खेल खत्म किया।
विज्ञापन

इससे पहले युवराज सिंह फीडर टूर का तीसरा टूर्नामेंट करनाल में जीत चुके हैं। अब नोएडा में यह उनका दूसरा टाइटल रहा। युवराज ने कहा कि आखिरी राउंड का मुकाबला बेहद कठिन था। मुकाबले में काफी दबाव था, लेकिन खुद को कूल रखते हुए खेल को जारी रखा। 9वें होल में बेहतर स्टार्ट मिला और आखिरी होल तक कायम रखा। बंकर शॉट मेरे लिए दिन का सबसे बेहतर शॉट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें