फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: एनआरआई के घर पर युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, आधा दर्ज से ज्यादा खोखे मिले, इलाके में दहशत

Fri, 23 Aug 2024 07:48 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना

सार

आधा दर्जन से ज्याद मौके पर फायर हुए। जिस कारण कोठी के अंदर लगे खिड़की के शीशे और अन्य सामान भी टूट गया।
विज्ञापन
एनआरआई के घर फर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के बीआरएस नगर में रहने वाले एक एनआरआई के घर पर देर रात कार सवार युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली चलाने के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना सराभा नगर की पुलिस पहुंच गई। कोठी के अंदर से पुलिस को गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना बुधवार की देर रात करीब डेढ़ बजे की है। जानकारी के मुताबिक, बीआरएस नगर में राजदीप सिंह चाहल रहता है। जोकि एनआरआई है। वह करीब 15-20 दिनों पहले ऑस्ट्रेलिया से वापस घर आया था। देर रात को वह घर पर परिवार के साथ सो रहा था। इस बीच एक सफेद रंग की कार आई। कार पहले गली में गई, फिर युवक बैक करने के बाद एनआरआई की कोठी के सामने कार को लेकर आए। इसके बाद उन्होने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से ज्याद मौके पर फायर हुए। जिस कारण कोठी के अंदर लगे खिड़की के शीशे और अन्य सामान भी टूट गया। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई पुलिस अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें