फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टीडीआई सिटी के होटल में डंडों से लैस युवकों ने की तोड़फोड़, आगजनी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
15-20 लोगों के घुसने का आरोप, दो कमरों में आग लगाने की कोशिश पांच नामजद समेत 15 अज्ञात पर मामला दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। सेक्टर-111 स्थित टीडीआई सिटी के एक होटल में तड़के डंडों से लैस 15-20 लोगों के घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी करने का मामला सामने आया है। होटल संचालक के कर्मचारी सुखप्रीत सिंह की शिकायत पर सोहाना थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत के अनुसार घटना 27 सितंबर सुबह करीब 4:30 बजे की है। सुखप्रीत सिंह अपने दोस्त जयदीप सिंह के साथ होटल में मौजूद था। इसी दौरान गुरलाल सिंह, गुरवाज सिंह, तेजपाल सिंह उर्फ तेज़ी, नवदीप सिंह उर्फ नवी और अशोक समेत अन्य लोग स्कॉर्पियो, डिजायर, वरना और थार रॉक्स गाड़ियों में होटल पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग होटल में जबरन घुस गए और दोनों युवकों से गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। इसके बाद डंडों से होटल में तोड़फोड़ की गई। आरोपियों ने कमरों में लगे दो एलसीडी, काउंटर और सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

इसके अलावा कमरा नंबर 302 और 307 में आग लगाने का प्रयास किया गया। सुखप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने होटल में घुसने के बाद उसे और उसके दोस्त जयदीप को घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर गुरवाज सिंह और नवदीप सिंह ने दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद अन्य लोगों ने डंडों से होटल के सामान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार दो कमरों में आग लगाने के बाद आरोपी दोनों युवकों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद सुखप्रीत ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें