फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मलोया में वॉलीबॉल टूर्नामेंट, चार टीमों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्पोर्ट्स सेल बीजेपी चंडीगढ़ के विशेष फिट इंडिया अभियान के तहत मंगलवार को मलोया में वॉलीबॉल टूर्नामेंट हुआ। 17 सितंबर से 17 अक्तूबर 2026 तक चल रहे अभियान का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस, खेल संस्कृति और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। टूर्नामेंट में शहर की चार शीर्ष टीमों ने हिस्सा लिया। बीजेपी चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर खेल व फिटनेस को बढ़ावा देने से युवा नशे और अन्य बुराइयों से दूर रहकर देश के विकास में योगदान दे सकेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें