चंडीगढ। सेक्टर-40 में एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। मृतक की पहचान सेक्टर-40 निवासी विशाल ठाकुर (24) के रूप में हुई। विशाल सेक्टर-26 स्थित मंडी में नगर निगम के दफ्तर में डाटा एंट्री का काम करता था।
पुलिस को सुबह सूचना मिली की एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से नीचे उतारा और सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक विशाल ठाकुर मंगलवार रात को खाना खाने के बाद सोने के लिए कमरे में चला गया। सुबह जब उसके परिजन चाय देने के लिए कमरे में गए तो देखा विशाल फंदे पर लटका हुआ है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।