फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात समंदर पार हुई युवक की मौत, बेबस परिवार, लेकिन भाजपा नेता और विदेश मंत्रालय ऐसे बना मददगार

Wed, 05 Jun 2019 01:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

भाजपा नेता और विदेश मंत्रालय की सक्रियता से एक परिवार को अपने बेटे का शव मिल सका। सात समंदर पार हुई बेटे की मौत से पूरा परिवार परेशान था।

विज्ञापन


इसके लिए परिवार ने भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना से गुहार लगाई। अविनाश राय खन्ना के प्रयास से सुमित कुमार का शव सऊदी अरब से पंजाब के रूपनगर जिले के गांव रतनपुरा पहुंच गया है।  

जानकारी के मुताबिक रूपनगर निवासी शर्मा परिवार ने खन्ना से भेंटकर उन्हें रोजगार के लिए सऊदी अरब गए सुमित कुमार शर्मा की वहां मौत हो जाने के बारे में बताया। परिवार ने खन्ना को बताया कि सुमित का शव सऊदी अरब के एक अस्पताल में पड़ा है और शव भारत लाने के लिए परिवार कोशिशें करके हार चुका है। 
विज्ञापन


परिवार ने भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना को शव वापस लाने में आ रही समस्याओं के बारे में बताया और मदद की मांग की। इस संबंध में खन्ना ने तुरंत विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर सुमित का शव भारत मंगवाने की मांग की।
विज्ञापन


पत्र पर विदेश मंत्रालय ने भी सक्रियता दिखाई। नतीजा यह रहा कि मंत्रालय और अविनाश राय खन्ना के प्रयास से सुमित का शव उनके घर पहुंच गया है। दुख की इस घड़ी में खन्ना ने परिवार के साथ संवेदना भी व्यक्त की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें