फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा नहीं, घरेलू तकरार के चलते गया था युवक

Sun, 10 Aug 2014 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव शिमला से 13 दिन पहले लापता युवक का अपहरण नहीं हुआ था। वह घरेलू कलह के चलते घर से बालाजी धाम चला गया था।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजकपूर ने 28 जुलाई को थाना कलायत में अपने भाई राजेश के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। उसने कहा कि उसका भाई राजेश अपने साथ 59000 रुपये लेकर 27 जुलाई की शाम करीब सात बजे सिंसर जाने के लिए अपनी बाइक पर निकला था।
विज्ञापन


कुछ समय बाद उसकी पत्नी ने मोबाइल पर बात की तो उसने कहा था कि वह 10 मिनट में वापस आ जाएगा। अगली सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर हथो की तरफ गड्ढों में उसकी बाइक, चप्पल और मोबाइल फोन मिले थे। राजेश ने बताया कि भाई राज कपूर के साथ घरेलू तकरार के चलते बगैर बताए बालाजी धाम चला गया था। वह अब घर लौट आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें