चंडीगढ़। मलोया स्थित स्मॉल फ्लैट कॉलोनी से एक युवक लापता हो गया। परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर युवक की खोजबीन शुरू की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मलोया थाना पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज करके स्थानीय निवासी रविन्द्र कुमार की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अंचला देवी ने बताया कि वह मलोया स्थित स्मॉल फ्लैट कॉलोनी में पति रविन्द्र कुमार के साथ रहती है। इस दौरान शाम को रविन्द्र अचानक घर से लापता हो गया। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। इससे परेशान होकर परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने अब रविन्द्र की तलाश शुरू कर दी है।