फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बाइक की टक्कर में युवक की मौत, युवती घायल<bha>;</bha> आरोपी चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 39/40/55/56 के गोलचक्कर के पास शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बाइक चालक मलोया निवासी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मृतक मनदीप (24 वर्षीय) अंबाला (हरियाणा) का रहने वाला है। घायल युवती की पहचान 23 वर्षीय अंतिमा पाल, निवासी गांव बहलोलपुर मोहाली के रूप में हुई है, जो एक छात्रा है। पुलिस को दी शिकायत में अंतिमा ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने दोस्त मनदीप के साथ मलोया से सेक्टर-43 की ओर जा रही थी। जब वे सेक्टर 39/40/55/56 के गोलचक्कर के पास पहुंचे तो उनके आगे चल रहे एक अन्य मोटरसाइकिल सवार ने अचानक तेज रफ्तार में दाईं ओर स्लिप रोड की तरफ मोड़ ले लिया। इससे मनदीप संतुलन खो बैठा और उसकी बाइक आगे वाले वाहन से टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत 112 पर सूचना दी, जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को सेक्टर-16 स्थित सरकारी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल (जीएमएसएच-16) ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मनदीप को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अंतिमा को बाद में पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर सेक्टर-39 थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल का बयान दर्ज किया। अंतिमा ने आरोप लगाया कि हादसा आगे चल रहे बाइक चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। उसने बताया कि सामने लाए जाने पर वह आरोपी की पहचान कर सकती है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 के मुर्दाघर में रखवाया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें