चंडीगढ़। धनास के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय कुलदीप ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, सोमवार को सूचना मिली कि धनास स्मॉल फ्लैट्स से मच्छी मार्केट जाने वाले रास्ते के पास एक युवक पेड़ से फंदे पर लटका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। प्रारंभिक जांच में युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।