फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बिजली गिरने से युवक की मौत, परिवार में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। गांव जलालपुर में शुक्रवार सुबह बिजली गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिनंदन कुमार वासी गांव जलालपुर मूल निवासी सीतामढ़ी (बिहार) के रूप में हुई है। स्थानीय वासी शंभू कुमार ने बताया कि हादसा सुबह करीब पौने सात बजे हुआ। वह मृतक अभिनंदन के साथ खेतों से घूमकर घर जा रहा था। उसी समय अचानक बिजली चमकी उसने देखा कि अभिनंदन जमीन पर गिरा था। तुरंत अन्य साथियों की मदद से अभिनंदन को सरकारी अस्पताल अंबाला ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लैहली पुलिस ने मृतक के साथी शंभू के बयान पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन

दो साल पहले हुई थी शादी
चाचा लल्लन ने बताया कि अभिनंदन पिछले कई वर्षों से उसके पास जलालपुर में ही रहता था और रेहड़ी पर छोले-कुलचे बेचता था। अभिनंदन की दो वर्ष पहले शादी हुई थी और उसका एक वर्ष का बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें