फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एनआरआई ने डॉलर लेने के लिए दिए 22.80 लाख, वापस देने से मुकरा एजेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। कनाडियन डॉलर एक्सचेंज करवाने के लिए दिए पैसे वापस न देने के मामले में पुलिस ने दो लोगों खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान चेतन गोयल व उनके पिता नरिंदर गोयल निवासी नजदीक अनाज मंडी पटियाला के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह निवासी टोरेंटो कनाडा, हाल निवासी लोहसिंबली जिला पटियाला ने पुलिस को बताया कि वह कनाडा में रहता है और इन दिनों अपने पटियाला स्थित लोहसिंबली गांव में आया था। नौ जुलाई को वह जीरकपुर में वकील बिक्रमजीत सिंह भुल्लर और चेतन गोयल को मिला था। इस दौरान चेतन ने बताया कि वह टिकट व मनी एक्सचेंज का काम करता है। इसके बाद उन्होंने 22 लाख 80 हजार रुपये आरोपियों को एक्सचेंज के लिए दिए। इसके बाद न तो उन्होंने पैसे वापस किए और न ही एक्सचेंज किए। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें