फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बाथरूम गया युवक, एक घंटे तक बाहर नहीं आया, घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो उड़े होश

Fri, 08 Mar 2024 04:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का/फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के फाजिल्का में बाथरूम गया युवक जब घंटे भर बाद बाहर नहीं आया तो घरवालों को चिंता सताने लगी। इसके बाद घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो उनके होश उड़ गए। युवक को तुरंत अस्पताल ले जाने लगे। मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाजिल्का के गांव आजमवाला में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। खुईखेड़ा थाना की पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। परमजीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी आजमवाला ने पुलिस शिकायत दी है कि उसका बेटा आकाशदीप (24 वर्ष) बुरी संगत में पड़कर नशे का आदी हो गया था।

विज्ञापन


सुबह बेटा उनके घर के बाथरूम में नहाने गया और करीब एक घंटे तक बाथरूम से बाहर नहीं आया। उसने और उसके परिवार ने बहुत शोर मचाया लेकिन बाथरूम से कोई आवाज नहीं आई। फिर उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि बेटा बाथरूम में बेहोशी की हालत में था। जिसके दाहिने हाथ में इंजेक्शन था। उसे सिविल अस्पताल अबोहर ले जाया जा रहा था। 

रास्ते में बेटे ने बताया कि वह कुलदीप सिंह निवासी गांव आजमवाला और बलजीत सिंह निवासी मम्मूखेड़ा से हेरोइन लेकर आया था। रास्ते में बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने कुलदीप सिंह और बलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें