मनीमाजरा। रायपुर कलां टी प्वाइंट के पास तेजरफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से रविवार सुबह एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मौलीजागरां के 21 वर्षीय सागर मुखिया के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह 10 बजे सूचना मिली कि रायपुर कलां टी प्वाइंट के पास एक युवक घायल अवस्था में बेसुध पड़ा है। पुलिस ने घायल युवक को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक सागर मोबाइल शॉप पर काम करता था। शनिवार रात को वह तेज गति से अपनी मोटरसाइकिल (एचआर-99एसीक्युटी टी-1514) से घर लौट रहा था। रायपुर कलां टी प्वाइंट के पास बाइक फिसल गई और सागर सड़क पर गिर गया। इस दौरान उसके सिर पर गहरी चोटें आई। देर रात होने की वजह से सागर घायल अवस्था में सारी रात दुर्घटनास्थल पर पड़ा रहा। सुबह वहां से गुजर रहे राहगीर ने पुलिस को सूचना दी।