फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापूधाम में सांस की बीमारी से जूझे रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बापूधाम कालोनी में सांस की बीमारी से जूझ रहे 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किराएदार ने युवक को बेसुध हालत में देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद युवक को जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सूरजभान के रूप में हुई है। सेक्टर-26 थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से सुल्तानपुर (यूपी) का रहने वाला सूरजभान बापूधाम कॉलोनी स्थित फेज-2 मकान नंबर 326 में परिवार समेत रहता था। सूरज के चचेरे भाई पिंटू ने बताया कि शनिवार रात करीब 9.30 बजे किराएदारों ने सूचना दी कि उसका भाई सूरज अपने घर के कमरे में बेसुध पड़ा है। आनन-फानन में सूरज को जीएमएसएच-16 ले जाया गया। वहीं घटना की सूचना पाकर बापूधाम चौकी इंचार्ज रोहिताश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पिंटू ने बताया कि सूरज की 10 मई को शादी होनी थी लेकिन कोरोना के चलते शादी टल गई थी। शादी की तारीख पक्की करने सूरज के घरवाले सुल्तानपुर स्थित अपने मूल गांव गए हुए हैं। पिंटू के अनुसार, सूरज पिछले काफी समय से सांस की बीमारी से जूझ रहा था। उसका इलाज पीजीआई में चल रहा था लेकिन रात को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूरज का कोरोना सैंपल लेकर पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवा दिया है। अब रिपोर्ट आने पर साफ होगा कि उसकी मौत किन कारणों से हुई है। सूरज पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था और वह सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट के एक किराने की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें