फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda News: बारिश में मकान की छत गिरने से युवक की मौत, इस वजह से बचे बाकी घरवाले

Mon, 26 Jun 2023 04:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पूर्व सरपंच बेअंत सिंह ने जिला प्रशासन एवं सरकार से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, नौकरी देने और मकान बनवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि रामपाल गांव में ही मजदूरी करके अपने परिवार को पालता था।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा जिले के गांव मलकाना में रविवार रात बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई। इस कारण कमरे में सो रहे युवक रामपाल सिंह की मलबे में दबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने युवक को निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


गांव मलकाना के पूर्व सरपंच बेअंत सिंह ने बताया कि रामपाल सिंह अपने परिवार के साथ गांव में कच्चे घर में रहता था। रविवार रात जब तेज बारिश आई तो उसके घर की छत गिर गई। इस कारण कमरे में सो रहा रामपाल सिंह छत के मलबे में दब गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के समय बाकी परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। इस कारण वे बच गए। उन्होंने बताया कि मृतक रामपाल अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है।

पूर्व सरपंच ने बताया कि घटना के बाद गांव के लोग रामपाल को तुरंत मलबे से बाहर निकालकर उसे अस्पताल ले गए थे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पूर्व सरपंच बेअंत सिंह ने जिला प्रशासन एवं सरकार से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, नौकरी देने और मकान बनवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि रामपाल गांव में ही मजदूरी करके अपने परिवार को पालता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें