फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 थाना अंतर्गत 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पड़ोसी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी संजीव (42) का जब मेडिकल करवाया तो वह कोरोना संक्रमित निकला। उसे जीएमएसएच-16 में पुलिस की निगरानी में रखा गया है। आरोपी के कोरोना संक्रमित होने पर पुलिस भी सतर्क हो गई है, जबकि बच्ची को ठीक बताया गया है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-26 थाने के अंतर्गत रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची का पड़ोसी के घर में आना जाना था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब बच्ची आरोपी के चंगुल से छूटकर पड़ोसी के घर पहुंची, जहां उसने पड़ोस में रहने वाली युवती से बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन को दी गई। सूचना पर पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने उसके साथ दुष्कर्म होने का बयान दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया था कि बच्ची की मां की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वह पिता और छोटे भाई के साथ रहती थी। शनिवार को उसके पिता काम पर चले गए थे। इस दौरान वह पड़ोस के घर में गई थी। इसी बीच आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने बताया कि पिछले 3 से 4 दिनों से आरोपी उसे लगातार तंग कर रहा था। पकड़ा गया आरोपी ऑटो चलाने का काम करता है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें