फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मौलीजागरां में युवक का उत्पात, तेजधार हथियार से गाड़ियों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मौलीजागरां में रविवार रात एक युवक ने तेजधार हथियार लेकर जमकर उत्पात मचाया। आरोपी ने एक युवक पर हमला करने की कोशिश की और कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी नशे की हालत में था। उसने पहले एक युवक पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन युवक किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। इसके बाद आरोपी ने आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें