पुलिस ने बेरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया और प्रदर्शन कर रहे युवा कार्यकर्ताओं को बस में ले गई। पुलिस ने जोर लगाकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को बस में चढ़ाया।
चंडीगढ़ सेक्टर 35 के कांग्रेस भवन से युवा कांग्रेस की ओर से वीरवार को ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। इसका नेतृत्व चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक लुबना ने किया। कांग्रेस भवन से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के लिए निकले।
पुलिस ने बेरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया और प्रदर्शन कर रहे युवा कार्यकर्ताओं को बस में ले गई। पुलिस ने जोर लगाकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को बस में चढ़ाया। इस दौरान कार्यकर्ता केंद्र सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।