फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कलाग्राम के पास युवक से मारपीट, नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। कलाग्राम के पास दो युवकों ने एक व्यक्ति से मारपीट कर पांच हजार रुपये और जरूरी कागजात छीन लिए। शोर मचाने पर आरोपी युवक जंगल की ओर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर मनीमाजरा थाना पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-26 ट्रांसपोर्ट एरिया में मिस्त्री का काम करने वाले शिकायतकर्ता रईस खान ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर वह एक्टिवा पर कैश लेने मनीमाजरा जा रहे थे। कलाग्राम के पास उन्हें अचानक बाथरूम जाने की जरूरत पड़ तो एक्टिवा सड़क किनारे खड़ी कर जंगल की ओर चले गए। उसी दौरान पीछे से दो युवक वहां पहुंचे और रईस खान के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपितों ने उनके पास रखे नकदी छीन ली। सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें