फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शिवालिक एनक्लेव में पुलिया मार्ग बंद.....स्कूली बच्चों सहित स्थानीय लोग भारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शिवालिक एनक्लेव स्थित चंडीगढ़–पंचकूला बॉर्डर पर बनी छोटी पुलिया का रास्ता पिछले सप्ताह बंद कर दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों व स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोठियों के पीछे नाले पर बनी यह पुलिया सेक्टर-7 पंचकूला तक जाने का आसान रास्ता थी। पहले यहां लोहे के एंगल लगाए गए थे, पर दोपहिया वाहन निकल जाते थे। अब बताया जा रहा है कि पंचकूला पुलिस ने मार्ग को पूरी तरह सील कर दिया, जिससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

स्थानीय वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है कि यह क्षेत्र चंडीगढ़ सीमा में आता है, ऐसे में पंचकूला पुलिस द्वारा रास्ता बंद करना सही नहीं। समाजसेवी व लंबरदार मनजीत सिंह बावा ने कहा कि यह पुलिया दोनों शहरों को जोड़ती है और दोपहिया वाहनों के लिए ही उपयोगी है। यदि पुलिस को सुरक्षा को लेकर चिंता है तो वे नाका या छोटी पोस्ट बनाएं, लेकिन रास्ता बंद कर लोगों को परेशान करना उचित नहीं।
उधर, नगर निगम चंडीगढ़ के रोड डिवीजन के एसडीओ विशाल शर्मा ने कहा कि मामला उनके नोटिस में नहीं आया। वे जांच करवाएंगे कि रास्ता किसके आदेश पर और क्यों बंद किया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मार्ग तुरंत खोलने की मांग की है, ताकि बच्चों और कामकाजी लोगों को राहत मिल सके। यहीं पुलिया के पास योग मंदिर और और एक पंचकूला का सरकारी स्कूल और चंडीगढ़ का ट्यूबवेल भी बना हुआ है। वहीं समाजसेवी रामेश्वर गिरि का कहना कि इस लिए इस रास्ते का खुला रहने बहुत जरूरी है। इस रास्ते को खुलवाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम को जल्द कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें