फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: धनास में मोबाइल झपटने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सारंगपुर थाना पुलिस ने धनास निवासी 23 वर्षीय मुकेश को झपटमारी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया हुआ मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है और उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

धनास स्थित स्मॉल फ्लैट्स निवासी सरफराज ने बताया कि 29 जनवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। तभी तोगां बैरियर लाइट प्वाइंट के पास दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और नकदी लेने की कोशिश की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जांच में पता चला कि मुकेश दिहाड़ी मजदूरी करता है और पहले भी दो मामलों में संलिप्त रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें