फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल के पास से पुलिस ने एक युवक को सात ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। मलोया थाना पुलिस ने पटियाला के समाना कॉलोनी निवासी वैभव शर्मा (23) के खिलाफ एनडीपीएस 21 एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। शुक्रवार आरोपी को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मलोया थाना प्रभारी चिरंजीलाल की अगुवाई में टीम वीरवार को एरिया में गश्त कर रही थी। इस दौरान वहां से उक्त युवक गुजर रहा था। पुलिस को देखते ही आरोपी ने रास्ता बदल लिया। इसके बाद जब उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस वैभव को पकड़कर थाने ले गई और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें