फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी में पढ़ाई का वीजा लगवाने का झांसा देकर 8.78 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जर्मनी में पढ़ाई का वीजा लगवाने के नाम पर सेक्टर-50 की रहने वाली युवती के परिजनों से 8.78 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सूचना पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने गुरुग्राम के एमजी रोड स्थित यूनिफैक्ट एजूटेक कंपनी के डायरेक्टर रणदीप घोषाल समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता उषा रानी (30) ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-50 में रहती हैं। नवंबर 2018 में शहर के सेक्टर-35 स्थित जेडब्ल्यू मैरियट होटल में गुरुग्राम के एमजी रोड स्थित यूनिफैक्ट एजूटेक कंपनी ने एक सेमिनार का आयोजन किया था। आरोप है कि सेमिनार में कंपनी ने जर्मनी में पढ़ाई का वीजा लगवाने का भरोसा दिलाया और इसके एवज में कंपनी स्टाफ रणदीप घोषाल और अन्य ने करीब नौ लाख रुपये की मांग की। इसके बाद उनसे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ 8.78 लाख रुपये जमा करवा लिए गए लेकिन उनका वीजा नहीं लगवाया गया। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने अगस्त 2019 को मामले की सूचना सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में दी। जहां जांच के बाद अब सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें