फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों के बंटवारे के विरोध में मैदान में कूद सोई और यूथ अकाली कार्यकर्ता, पीयू में प्रदर्शन करते हुए वीसी कार्यालय घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में कॉलेजों के बंटवारे के प्रस्ताव के विरोध में सोई व यूथ अकाली दल के छात्र उतर आए हैं। उन्होंने पीयू में सोमवार को वीसी कार्यालय को घेरते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान बैरिकेड पार करने की कोशिश की। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो नोकझोंक भी हुई। आखिर में पीयू के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनका प्रस्ताव वह उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। उसके बाद छात्र शांत हो गए। जाते-जाते चेतावनी दे गए कि उनकी मांग को अनसुना किया गया तो वह ट्रैक्टर लेकर पीयू प्रदर्शन करने के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन

पीयू शासन सुधार समिति की ओर से पंजाब के कॉलेजों को भौगोलिक आधार पर बांटने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसी के विरोध में छात्र संगठन सोई व यूथ अकाली दल के कार्यकर्ता पीयू के गेट नंबर दो पर एकत्रित हुए। कुछ छात्रों के लिए दो साल से बंद पड़ा गेट नंबर एक भी खोला गया ताकि एक ही गेट पर आने से जाम न लगे। उसके बाद कार्यकर्ता मार्च के रूप में वीसी कार्यालय पहुंचे। यहां बैठक की। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चेतन चौधरी ने कहा कि पंजाब के कॉलेजों का बंटवारा नहीं होने देंगे। कॉलेजों का अपना एक दायरा है और क्षेत्र है। वह विश्वविद्यालयों से जुड़े हैं। जिस विश्वविद्यालय से जो कॉलेज जुड़ा है, उसे जुड़ा रहने दें। समिति अपनी रिपोर्ट वापस ले। उसके बाद छात्रों ने वीसी कार्यालय में घुसने की कोशिश की। बैरिकेड पर चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें बमुश्किल नीचे उतारा। आखिर में डीएसडब्ल्यू प्रो. एसके तोमर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से ज्ञापन लिया। छात्रों ने कहा कि उनकी मांगों पर गौर किया जाए अन्यथा वह यहां ट्रैक्टर लेकर पहुंचेंगे और वीसी कार्यालय के बैरिकेड तोड़ देंगे। उग्र प्रदर्शन होगा। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया। उसके बाद मामला शांत हो गया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें