फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टूटी सड़कों और गंदगी पर आप का हल्ला बोल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर के विदेश दौरों पर उठाए सवाल

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। धनास मिल्क कॉलोनी में टूटी सड़कों, फैली गंदगी और उपेक्षित पार्कों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ ने रविवार को नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सह सचिव कुलदीप सिंह कुकी के नेतृत्व में हुए पैदल मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जुमलों की सरकार और झूठे वादों की सरकार के नारे लगाते हुए भाजपा पर जनता से किए वादे तोड़ने का आरोप लगाया। पार्टी नेताओं ने कहा कि धनास की दुर्दशा भाजपा की नाकामी और भ्रष्टाचार का नतीजा है। प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि भाजपा ने लालडोरा विस्तार और हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों के स्वामित्व देने का वादा किया था लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल वादों और फोटो सेशन की राजनीति कर रही है जबकि जनता गड्ढों और गंदगी में जीने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयपाल सिंह ने मेयर पर निशाना साधते हुए कहा कि जब शहर की सड़कें टूटी हैं और नालियां जाम हैं तब मेयर दुबई की सैर पर हैं। सवाल यह है कि ये विदेश यात्राएं किसके पैसे से हो रही हैं। जनता के टैक्स से या निगम के फंड से? उन्होंने कहा कि मेयर की गैरमौजूदगी में निगम की मासिक हाउस मीटिंग तक रद्द कर दी गई जिससे जनता की समस्याएं फिर टल गईं। आप नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था और पार्कों की देखभाल नहीं की गई तो पार्टी शहर में बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी। इस दौरान प्रदर्शन में महासचिव ओमकार सिंह औलाख, स्टेट मीडिया इंचार्ज विक्रांत ए तंवर, काउंसलर जसबीर सिंह लाड्डी समेत कई वरिष्ठ नेता विरोध में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें