चंडीगढ़। मनीमाजरा पुलिस ने पंचकूला की राजीव कॉलोनी निवासी 24 साल के आरोपी रीतिक सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
घटना 20 अक्टूबर की है। जब मनीमाजरा के ओल्ड एंबिएंस रोड स्थित एक दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। पंचकूला सेक्टर 16 निवासी कृष्ण कुमार भगत की शिकायत पर मनीमाजरा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान शनिवार को पुलिस टीम ने गोविंदपुरा इलाके से एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने स्कूटी चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार आरोपी पांचवीं तक पढ़ा है और मोहाली में कुक का काम करता था। संवाद