फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सारंगपुर में करवाचौथ की रात चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सारंगपुर में करवाचौथ की रात चाकुओं से गोदकर युवक की हत्यालाइट पॉइंट से थाने की ओर जाने वाली सड़क पर वारदात, भाई ऑटो से पीजीआई लेकर पहुंचा इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सारंगपुर में तीन से चार हमलावरों ने करवाचौथ की रात लगभग 9 बजे 25 वर्षीय युवक मुकेश पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। लाइट पॉइंट से थाने की ओर जाने वाली सड़क पर हुए हमले में मुकेश गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। उसका भाई उसे ऑटो से पीजीआई लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुकेश धनास स्थित चार मंजिला क्वार्टर में रहता था। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को वारदात की सूचना रात करीब नौ बजे मिली। सारंगपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में रंजिश की बात सामने आई है, हालांकि हत्या की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। हमलावर कौन थे और वारदात को अंजाम देने के बाद किस रास्ते से भाग निकले, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इससे हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाने के साथ घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें