चंडीगढ़। डड्डूमाजरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब मामूली कहासुनी के चलते कुछ युवकों ने एक युवक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल विक्रम को जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया। मलोया पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि डड्डूमाजरा स्थित मकान नंबर 4743 के पास एक युवक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि विक्रम डड्डूमाजरा के मकान नंबर 4925 में रहता है। शुक्रवार सुबह मामूली कहासुनी को लेकर उसकी स्थानीय कुछ युवकों से झड़प हो गई। युवकों ने उसके पेट में चाकू मार उसे घायल कर दिया।