फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का खून से लथपथ श्ाव मिला

Mon, 28 Sep 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
जागरण से लापता युवक का खून से लथपथ श्ाव पूर्व सरपंच के खेत में ट्यूबवेल के नजदीक मिला। मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। फर्कपुर थाना क्षेत्र के गांव कांसापुर में आयोजित गोगा मेड़ी जागरण से रविवार रात दो बजे लापता हुए युवक की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


युवक निजी स्कूल में जीप चालक था। खून से लथपथ लाश कांसापुर से लगभग एक किलोमीटर दूर गांव कांसली में पूर्व सरपंच के खेत में ट्यूबवेल के नजदीक मिली। ट्यूबवेल के हौद पर मिले खून के निशान और पास मिले ईंट व बिंडों से कयास लगाए जा रहे हैं कि युवक के सिर को हौद में मारकर और डंडों और ईंटों से उसकी हत्या की गई। फर्कपुर थाना एसएचओ दयाल चंद और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कांसापुर निवासी वीरेंद्र (22) क्षेत्र के ही ट्वीन स्टार प्ले स्कूल में वैन चालक था। रविवार रात को पड़ोस में गोगा मेड़ी का जागरण था। मृतक के भाई हरबंस ने बताया कि रात को दो बजे तक वीरेंद्र उनके साथ जागरण में बैठा था। उसके बाद अचानक लापता हो गया।
विज्ञापन


उसने सोचा कि शायद वह घर चला गया होगा। पूरी रात जागरण चलता रहा। जब वे घर गया तो वीरेंद्र वहां नहीं था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे पता चला कि एक युवक का शव गांव कांसली में पूर्व सरपंच मोहम्मद हुसैन के खेत में ट्यूबवेल के नजदीक पड़ा है।

इसके बाद पता चला कि युवक और कोई नहीं बल्कि उसका भाई वीरेंद्र ही है। उन्होंने अपने पिता जगदीश के साथ मौके पर जाकर शव की शिनाख्त की। मृतक के सिर पर डंडे और धारदार हथियार से कई वार किए गए थे।

प्लानिंग के साथ की हत्या
पुलिस के अनुसार युवक की हत्या पूरी प्लानिंग से की गई। माना जा रहा है कि युवक को जागरण से बुलाया गया। उसके बाद उसे धोखे से ट्यूबवेल पर लाया गया जहां उसकी हत्या कर दी गई। घटनास्थल से मिले पैरों के निशान से यह माना जा रहा है कि वारदात को तीन चार लोगों ने अंजाम दिया।

नहीं थी किसी रंजिश, न झगड़ा
हरबंस ने बताया कि उसके भाई वीरेंद्र का आज तक किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ, न ही किसी के साथ कोई रंजिश थी। रविवार दोपहर से वह अपने दोस्तों के साथ जागरण की तैयारी करा रहा था और रात को भंडारा में काम करने के बाद जागरण में बैठा था।

रातभर नहीं आया वीरेंद्र, सुबह आई मौत की खबर  
हरबंस ने बताया कि उसके घरवालों ने वीरेंद्र के इंतजार में रात भर गेट को खुला रखा, लेकिन रात भर वीरेंद्र घर नहीं पहुंचा। सुबह उसकी मौत की खबर घर पहुंची। हरबंस का कहना है कि उसके भाई के पास दो फोन थे। वीरेंद्र के घर नहीं पहुंचने पर उन्होंने दोनों नंबरों को मिलाया, लेकिन दोनों नंबर बंद आए। वीरेंद्र के शव के पास भी मोबाइल बरामद नहीं किए गए।

दोस्तों पर शक  
मृतक के परिजनों ने बताया कि रात दो बजे तक वीरेंद्र अपने चार दोस्तों के साथ था। दिन में भी वह उन्हीं के साथ रहा। उन्हें शक है कि उसके भाई की हत्या में उसके चार दोस्तों का हाथ हो सकता है।

दयाल चंद, एसएचओ, थाना फर्कपुर ने बताया कि कांसली के खेतों में खून से लथपथ मिले युवक के शव मामले में फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने मृतक के चार दोस्तों पर शक जाहिर किया गया जिनसे पूछताछ जारी है। पूछताछ के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें