फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युवक पर तेजधार हथियार से हमला, 24 टांके लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-25 में वीरवार रात दूध लेने गए युवक पर तीन अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 24 टांके लगे हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक के परिवार और स्थानीय निवासियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सेक्टर 24 पुलिस चौकी हमलावरों की तलाश कर रही है।
गौरव ने पुलिस को बताया कि वीरवार रात दूध लेने के लिए घर से निकला था। जब वह दुकान पर पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद तीन अज्ञात युवकों ने उससे बीड़ी मांगी। जब उसने कहा कि वह बीड़ी नहीं पीता तो गुस्से में आकर युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें